Posts

FIFA World Cup 2022: फीफा विश्‍व कप में सेमीफाइनल मुकाबले तय, जानें कब किससे होगी भिड़ंत

Image
  फीफा वर्ल्ड कप 2022 ( Fifa World Cup 2022 ) अपने आखिरी पड़ाव की ओर है। क्वार्टर फाइनल के सभी मुकाबले खेले जा चुके हैं। चार टीमें अब सेमीफाइनल मुकाबलों में भिड़ने के लिए तैयार हैं।  ( Croatia )    क्रोएशिया VS   अर्जेंटीना ( Argentina ), मोरक्को ( Morocco ) और फ्रांस ( France ) वे चार टीमें हैं, जो सेमीफाइनल में पहुंची हैं। पहले सेमीफाइनल में अर्जेंटीना का सामना क्रोएशिया से होगा। दूसरे सेमीफाइनल में फ्रांस की भिड़ंत मोरक्को से होगी। सेमीफाइनल मुकाबले 14 और 15 दिसंबर को खेल जाएंगे। क्रोएशिया अपने गोलकीपर डॉमिनिक लिवाकोविच के शानदार प्रदर्शन की बदौलत शुक्रवार को पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में पेनल्टी शूटआउट तक पहुंचे ब्राजील (Brazil) को हरा दिया। पांच बार की चैंपियन ब्राजील के लिए 4-2 से ये हार किसी सदमें से कम नहीं है। नेमार की आंखों से आंसू बह निकले। क्रोएशिया के गोलकीपर लिवाकोविच ने पेनल्टी शूटआउट में रोड्रिगो और मार्किन्होस के गोल बचाए। इससे क्रोएशिया वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी। लियोनेल मेसी  ( Lionel Messi )की टीम अर्जेंटीना ने एक बेहद रोमांचक मुकाबल

FIFA World Cup 2022: पुर्तगाल को हरा मोरक्को ने सेमीफाइनल में बनाई जगह !

Image
  मिडफिल्डर सोफियान अमरबात ने कहा कि पुर्तगाल को 1-0 से हराकर मोरक्को  ( morocco ) विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह बनाने में कामयाब रहा, यह उसके लिए एक सपने जैसा है। यूसुफ एन-नेसरी ने मोरक्को को हाफटाइम से पहले एक हेडर के साथ आगे रखा और इसके बाद उन्होंने फुटबॉल के शोपीस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली अफ्रीकी टीम बनने के लिए पूरी तरह से बचाव किया। 26 वर्षीय फिओरेंटीना खिलाड़ी ने कहा कि मुझे बहुत गर्व है। यह एक सपने जैसा है, अविश्वसनीय है कि हम सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। हम इसके लायक हैं, 1000 प्रतिशत हम कैसे लड़ते हैं, हम कैसे खेलते हैं, अपने देश के लोगों के लिए अपने दिल से यह अविश्वसनीय है। एटलस लायंस इस टूर्नामेंट में सिर्फ ग्रुप स्टेज में कनाडा के खिलाफ एक बार हारी है। अल-थुमामा स्टेडियम में मोरक्को के पास केवल 26 प्रतिशत पजेशन था और गोल पर नौ शॉट थे, जो उनके विरोधियों से तीन कम थे। लेकिन टीम की मजबूत रक्षा पंक्ति ने साबित कर दिया कि उसके खिलाफ गोल करना आसान नहीं है।

IND VS BAN 3rd ODI: ईशान किशन ने रचा इतिहास, तीसरे वनडे में जड़ा दोहरा शतक

Image
  चटगांव में  ( India )   भारत  और बांग्लादेश ( Bangladesh ) के बीच आज तीसरा और आखिरी वनडे सीरीज खेला जा रहा है। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। बता दें कि बांग्लादेश ने पहले ही दो मैच जीतकर सीरीज 2-0 से बढ़त बना ली है। जिसके चलते भारत (India) के लिए यह एक अहम मैच है। जीत दर्ज कर क्लीन स्वीप से बचना चाहेगी। वहीं, चोट के कारण मैच से बाहर हुए कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की जगह केएल राहुल  ( K.L. Rahul )को कप्तानी दी गई है। 23 चौके व 9 छक्के के साथ ईशान किशन का दोहरा शतक ईशान किशन  ( Ishaan Kishan ) ने धमाकेदार बल्लेबाजी कर इतिहास रच दिया है। बांग्लादेश   ( Bangladesh )  के खिलाफ ईशान किशन ने दोहरा शतक जड़ दिया है। गेंदबाज मस्ताफिजुर की गेंद पर ईशान ( Kishan ) ने एक रन लेकर यह कीर्तिमान हासिल किया है।  ईशान किशन  ( Ishaan Kishan )  ने दोहरे शतक के लिए 126 गेंदे खेली और 23 चौके व 9 छक्के की बदौलत दोहरा शतक लगा दिया है।

FIFA World Cup : सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए क्रोएशिया और ब्राजील होंगे आमने-सामने

Image
  फीफा विश्व कप 2022 (Fifa world Cup 2022) के अंतिम 16 का दौर अब पूरा हो गया है, और अंतिम आठ टीमें अब सेमीफाइनल  ( Semifinal )के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी। फीफा विश्व कप 2022 में ब्राजील (Brazil) और क्रोएशिया ( Croatia ) की टीमें शुक्रवार को क्वार्टर-फाइनल में आमने सामने होंगी। यह केवल पाँचवीं बार और इस प्रतियोगिता के इतिहास में तीसरी बार होगा जब ये दोनों फ़ुटबॉल देश एक-दूसरे के खिलाफ खेलेंगे। ब्राजील ने कोरिया पर 4-1 से शानदार जीत के साथ अंतिम आठ में जगह बनाई है। इस मैच में विनीसियस जूनियर, नेमार, रिचर्लिसन और लुकास पैक्वेटा ने ब्राजील के लिए गोल किया, जबकि कोरिया के लिए एकमात्र गोल पाइक सेउंग-हो ने किया था। दूसरी तरफ क्रोएशिया ने अपने राउंड-ऑफ-16 मुकाबले में जापान को पेनल्टी शूट आउट में हराकर अंतिम 8 में जगह बनाई। दोनों टीमों के बीच तय समय तक मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा था। क्रोएशिया की जीत में गोलकीपर डॉमिनिक लिवाकोवी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और तीन गोल रोके। दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो क्रोएशिया के खिलाफ ब्राजील का पलड़ा भारी है। ब्राजील ने क्रोएशिया के खि

सफल रहा लालू प्रसाद यादव का किडनी ट्रांसप्लांट, बेटे तेजस्वी यादव ने दी जानकारी

Image
  राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव का किडनी प्रत्यारोपण ( kidney transplant ) सफल रहा। इसकी जानकारी उनके पुत्र और बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने ट्विटर के जरिए दी। लालू कुछ दिन पहले किडनी प्रत्यारोपण के लिए सिंगापुर गए थे। बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने सोमवार को अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर इसकी जानकारी देते हुए लिखा, पापा (लालू प्रसाद) का किडनी ट्रांसप्लांट ऑपरेशन सफलतापूर्वक होने के बाद उन्हें ऑपरेशन थियेटर से आईसीयू में शिफ्ट किया गया। उन्होंने आगे लिखा कि डोनर बड़ी बहन रोहिणी आचार्य  ( Rohini Acharya ) और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष दोनों स्वस्थ हैं। आपकी प्रार्थनाओं और दुआओं के लिए साधुवाद। तेजस्वी भी अपने पिता लालू प्रसाद के इलाज के लिए इन दिनों सिंगापुर ( Singapore ) में हैं। उल्लेखनीय है कि पिछले कई महीनों से स्वास्थ्य को लेकर परेशानी महसूस कर रहे थे। इससे पहले भी वे सिंगापुर इलाज के लिए गए थे और फिर लौट आए थे। इधर, लालू प्रसाद यादव के जल्द स्वस्थ होने और उनके सफल ऑपरेशन को लेकर पटना सहित कई स्थानों पर पूजा पाठ किया जा रहा है।

हिरण के खून से नहाते हैं रूसी राष्ट्रपति पुतिन, कुत्तों और चील की दी जा रही बलि…रिपोर्ट में हैरान करने वाला दावा

Image
  रूस और यूक्रेन के बीच भीषण युद्ध जारी है। दोनों देशों के बीच महीनों से युद्ध हो रहा है, लेकिन कोई भी झुकने को तैयार नहीं है। वहीं जंग के बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इन दिनों चर्चा है। पुतिन के बारे में कई हैरान कर देने वाली बातें सामने आई हैं। दरअसल रूस के राष्ट्र्रपति व्लादिमीर पुतिन के स्वास्थ्य को लेकर कई अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि पुतिन अपने स्वास्थ्य को लेकर थोड़े ज्यादा अलर्ट रहते हैं। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि पुतिन कैंसर और पार्किंसन जैसी बीमारियों से पीड़ित हैं। इसीलिए वे नियमित रूप से हिरण के खून से स्नान कर रहे हैं। रुसी पत्रकार ने यह दावा किया है। जादू-टोने पर करते हैं विश्वास पत्रकार ने दावा किया है कि पुतिन इन दिनों जादू-टोने में विश्वास करने लगे हैं। दरअसल पुतिन ने रूस की सत्ता पर अपनी पकड़ बनाए रखने के लिए कुत्ते और चील सहित कई जानवरों की बलि भी दी है। साथ ही पुतिन नियमित रूप से हिरण के खून से स्नान कर रहे हैं। इतना ही नहीं वे मन को पढ़ने और खून से होने वाले कई गतिविधियों को भी अंजाम दे रहे हैं। पुतिन की ‘राक्षस’ आत्मा को शुद्ध करने के लिए कि

FIFA World Cup: अस्पताल में जिंदगी के लिए कर रहे संघर्ष मशहूर फुटबॉलर पेले, हालत नाजुक

Image
  फुटबॉल  ( Football )के दिग्गज पेले (Pele) को अस्पताल में ‘एंड-ऑफ-लाइफ केयर’ में ले जाया गया है। डॉक्टरों ने कीमोथेरेपी बंद कर दी है, क्योंकि पेट के कैंसर के खिलाफ लड़ाई में उनका शरीर प्रतिक्रिया नहीं दे रहा है। अखबार फोल्हा डी साओ पाउलो ने यह जानकारी दी। मंगलवार को 82 वर्षीय  पेले (Pele)   , जिनका पूरा नाम एडसन अरांतेस डो नैसिमेंटो है, को ‘सामान्य सूजन’ और ‘हृदय गति रुक जाने’ से पीड़ित होने के बाद यहां के अल्बर्ट आइंस्टीन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गुरुवार को एक अपडेट में कहा गया कि तीन बार के विश्व कप  (World Cup) विजेता ‘स्थिर’ स्थिति में थे। हालांकि, शनिवार को फोल्हा डी साओ पाउलो की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि पेले पर पिछले सितंबर से चल रहे कीमोथेरेपी उपचार का कोई असर नहीं हो रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है, “वह अब पैलिएटिव (उपशामक) देखभाल में हैं। यह जीवन के अंत की देखभाल वाले रोगियों के लिए है।” पेले (Pele) को कई लोग अब तक के सबसे महान फुटबॉलर के रूप में मानते हैं। उन्होंने 1958 , 1962 और 1970 में ब्राजील (Brazil) के साथ तीन विश्व कप (World Cup) जीते और ब्राजील के क्ल