Posts

Showing posts with the label #Navratri #JaiMataDi #navratri2022 #Navratra #Durgapuja2022

इस पंडाल में दिखेगी अक्षरधाम की झलक, स्वर्ण कमल पर विराजेंगी मां भगवती

Image
  इस बार छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा क्षेत्र में अक्षरधाम मॉडल पर देवी मां का पंडाल तैयार किया गया है। इस विशाल पंडाल में हीरे-मोती और रत्नों से जड़ित 35 फीट ऊंची मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इस बार प्रमुख आकर्षक स्वर्ण कमल होगा, जिसमें मां दुर्गा विराजमान रहेंगी। वहीं सिर पर चांदी की छत्र बनाई जाएगी। करीब 20 फीट व्यास वाले चांदी से रजत छत्र के नीचे स्वर्ण कमल में मां दुर्गा विराजमान रहेंगी। उल्लेखनीय है कि नैला स्टेशन की मां दुर्गा की प्रतिमा हर साल अपने आप में शोभनीय होती हैं। चाहे हीरे-मोती और नवरत्नों से जडि़त प्रतिमा हो या 50, 200, 500 एवं 2000 रुपए के नए नोटों से सुसज्जित मां दुर्गा की मूर्ति। इस बार भी श्रीश्री दुर्गा पूजा उत्सव सेवा समिति का दुर्गोत्सव जिला और प्रदेश ही नहीं बल्कि देेशभर में चर्चित होगा। बंगाल के कारीगर बनाएंगे स्वर्ण कमल – समिति के अध्यक्ष राजेश पालीवाल ने बताया कि मां दुर्गा की प्रतिमा सोने से तैयार 20 फीट के स्वर्ण कमल में विराजमान रहेंगी। करीब 40 फीट व्यास वाला कमल का फूल बनेगा, जिसमें सोने की परत चढ़ेगी। चांदी ऊपर 20 फीट व्यास वाला चांदी की छत्र