Posts

Showing posts with the label #RRBRailwayrecruitment2022 #Railwayrecruitment #Job

RRB Railway Recruitment 2022

Image
   रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ग्रुप डी के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा शनिवार को यानी 13 अगस्त, 2022 को आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। आज आरआरबी की वेबसाइट्स पर एडमिट कार्ड का लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। हालांकि सबसे पहले उन्हीं अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड जारी होगा जिनका एग्जाम 17 अगस्त के दिन है। जो उम्मीदवार आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे, वे आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट या यहां दिए गए लिंक से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। दरअसल पिछले आंकड़ो को देखें तो बोर्ड परीक्षा से तीन से चार दिन पहले एडमिट कार्ड जारी कर देता है, इसी क्रम में बोर्ड ने प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट  rrbcdg.gov.in  पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा केंद्र में इस बार बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन होगा इसलिए अभ्यर्थियों को अपना ऑरिजनल आधार कार्ड लाना होगा। हाल ही में बोर्ड ने परीक्षा के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी किया था। जानिए कैसे करें डाउनलोड एडमिट कार्ड आरआरबी की आधिकारिक साइट  rrbcdg.gov