Posts

Showing posts with the label #samaajavaadeepaartee #poorvamukhyamantreemulaayamasinhayaadav #uttarapradesh #mukhyamantreeyogeeaadityanaath #saiphee #mulaayamasinhayaavad #dharateeputr #draupadeemurmoo

सैफई में आज होगा मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार, PM मोदी समेत कई दिग्गज होंगे शामिल

Image
  समाजवादी पार्टी   के संस्थापक, पूर्व केंद्रीयमंत्री और उत्तर प्रदेश के   पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव   का आज (मंगलवार) अंतिम संस्कार किया जाएगा। अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव सैफई में अपराह्न तीन बजे होगा। 82 वर्ष की आयु में सोमवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में मुलायम सिंह ने आखिरी सांस ली थी। सपा नेता के अंतिम दर्शन करने के लिए पीएम मोदी समेत कई दिग्गजों के पहुंचने की संभावना है। देश के रक्षा मंत्री और   उत्तर प्रदेश   के मुख्यमंत्री रह चुके मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार चंदन की लकड़ियों से किया जाएगा। इसके लिए कन्नौज से चंदन की लकड़ी, गुलाब के फूल लेकर सपा कार्यकर्ता सैफई पहुंचे हैं। अंतिम दर्शन को उमड़ा सैलाब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने सोमवार शाम को  सैफई  पहुंचकर मुलायम सिंह यादव के अंतिम दर्शन किए और श्रद्धांजलि दी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेन्द्र सिंह और जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह भी सपा नेता के अंतिम दर्शन करने पहुंचे। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह के अंतिम संस्कार मे