Posts

Showing posts with the label #Dhanteras #Dhanteraspooja #Dhanteras2022

Dhanteras 2022: धनतेरस के दिन इस बार बन रहा बेहद शुभ योग, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

Image
  कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन धनतरेस का पर्व मनाया जाता है। इस वर्ष धनतेरस का पर्व 23 अक्टूबर को मनाया जाएगा। धनतेरस को भगवान धन्वंतरी की जयंती के रूप में भी मनाया जाता है। मान्यता है कि इसी दिन समुद्र मन्थन के समय भगवान धन्वन्तरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे, इसलिए इस तिथि को धनतेरस या धनत्रयोदशी के नाम से जाना जाता है। इस दिन मां लक्ष्मी , भगवान कुबेर की भी पूजा की जाती है। मान्यता है कि धनतेरस के नई वस्तुएं सोना , चांदी , कपड़े , वाहन , बर्तन आदि खरीदना काफी शुभ होता है। धनतेरस का शुभ मुहूर्त हिन्दू पंचांग के अनुसार कार्तिक मास में त्रयोदशी तिथि 22 अक्टूबर को शाम 6.02 से शुरू हो रही है और इसका समापन अगले दिन 23 अक्टूबर को शाम 6.03 पर होगा। इस दिन प्रदोष काल शाम 5.52 मिनट से रात 8.24 तक रहेगा और वृषभ काल शाम 7.10 से रात 9.06 तक रहेगा। धनतेरस के दिन त्रिपुष्कर योग, इंद्र योग का निर्माण हो रहा है। इन सभी योग में पूजा करना शुभ माना जाता है। धनतेरस का महत्व मान्यता है कि समुद्र मंथन के दौरान जब भगवान धन्वन्तरि प्रकट हुए थे तो उनके हाथों में अमृत से भरा कलश