Posts

Showing posts from October, 2022

एलन मस्क ने Twitter यूजर्स को दिया बड़ा झटका!

Image
  एलन मस्क के ट्विटर को टेकओवर करने के बाद कई चौंकाने वाले फैसले लिए हैं। एलन मस्क द्वारा ट्विटर के खरीदे जाने के बाद काफी लोग खुश हैं तो कई लोग नाराज भी हैं। इसी बीच एक बड़ी खबर आ रही है कि यदि आप भी Twitter पर वेरिफाइड ( ब्लू टिक-Blue Tick ) वाले हैं तो आपको हर महीने 19.99 डॉलर यानी करीब 1,600 रुपये चुकाने पड़ सकते हैं। दरअसल ट्विटर ने इसका इस्तेमाल करने वालों के सत्यापन के लिए प्रति माह 19.99 डॉलर शुल्क यानी 1,600 रुपये लेने की योजना बनाई है। द वर्ज, के अनुसार कंपनी के मालिक एलन मस्क ने कर्मचारियों से कहा है कि वे समय सीमा के भीतर प्लेटफॉर्म पर भुगतान सत्यापन शुरू करने की उनकी योजना को लागू करें या कम्पनी छोड़ दें। गौरतलब है कि कंपनी की अतिरिक्त सुविधाओं को हासिल करने के लिए 4.99 डॉलर प्रति माह की ट्विटर ब्लू ( blue tick ) की वैकल्पिक सदस्यता, जो इसका इस्तेमाल करने वालों भी सत्यापित करती है, अब महंगी हो जाएगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि सत्यापित उपभोक्ताओं के पास ब्लू टिक चेकमार्क रखने के लिए मौजूदा योजना के तहत सदस्यता हासिल करने के लिए 90 दिन का समय होगा। एलन मस्क ने इस

सरदार पटेल को लौह पुरुष क्यों कहा जाता है?

Image
  सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती आज 147वीं जयंती है। देश भर में लौह पुरुष की जयंती पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। सरदार वल्लभ भाई पटेल के अभूतपूर्व योगदान को भारतीय इतिहास की पाठ्यपुस्तकों में पूरी और सही जगह नहीं मिली। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के अध्यक्ष प्रोफेसर एम जगदीश कुमार ने यह बात विशेष रूप से आईएएनएस को बताई। क्या भारत के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल (भारत के लौह पुरुष) को पाठ्यपुस्तकों में उनका उचित स्थान दिया गया है। इस सवाल के जवाब में यूजीसी अध्यक्ष ने कहा कि हमारे युवाओं को स्कूल स्तर पर पटेल के योगदान के बारे में बताने की जरूरत है। प्रथम गृह मंत्री और उपप्रधान मंत्री सरदार पटेल ने शराब, अस्पृश्यता और जातिगत भेदभाव के खिलाफ अंतहीन काम किया, गुजरात व अन्य स्थानों में महिलाओं की मुक्ति के पक्ष में अभियानों का नेतृत्व किया। प्रोफेसर एम जगदीश कुमार ने कहा कि भारत को एकीकृत करने की धारणा उनके खून में प्रवाहित होती थी। उन्होंने खेड़ा और बारडोली सत्याग्रह जैसे किसानों के सत्याग्रह को राष्ट्रीय आंदोलन में एकीकृत किया। एक ‘ श्रेष्ठ भारत ’ बनाने का उनका सप

Chhath Puja 2022: 10 हजार दीयों से जगमग हुआ अरपा नदी का तट, भक्तों ने की महाआरती

Image
  रायपुर:  पावन पर्व छठ पूजा की शुक्रवार से शुरुआत हो गई है। चार दिन तक चलने वाले इस पावन पर्व का आज यानी शनिवार को दूसरा दिन है। यह नहाय खाय के बाद दूसरा दिन खरना के नाम से जाना जाता है। इस दिन छठ पूजा करने वाले व्रती रसियाव-रोटी का प्रसाद भोजन में ग्रहण करते हैं। छठ पूजा के दूसरे दिन जब खरना किया जाता है तो इसमें शाम तक तो व्रत ही रहता है। इसके बाद सूर्य अस्त होने के समय में उनकी पूजा की जाती है और उन्हें प्रसाद चढ़ाया जाता है। इस दौरान परंपरा के अनुसार सूर्यदेव का प्रतिरूप लकड़ी के पटरे पर स्थापित किया जाता है, फिर इन्हीं सूर्यदेव के साथ कुलदेवता और कुलदेवी की पूजा करते हुए सभी को प्रसाद चढ़ाया जाता है। शुक्रवार शाम रायपुर में जहां खारुन नदी के किनारे वहीं बिलासपुर में शहरवासियों ने 10 हजार से अधिक दीये जलाकर नदी में प्रवाहित किया। अरपा नदी के तट पर पाटलिपुत्र सांस्कृतिक विकास मंच के सहयोग से छठ मईया व अरपा माता की महाआरती की गई। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रेमचंदजी महाराज ब्रह्मबाबा उपस्थित थे। समिति की एकमात्र महिला सदस्य व महाआरती की प्रमुख सपना सर्राफ ने जनप्रतिनिधि, न

आयोडीन की कमी से हो सकती है ये गंभीर समस्याएं, जानें निदान के उपाय

Image
  विश्व आयोडीन अल्पता निवारण दिवस प्रतिवर्ष 21 अक्टूबर को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य आयोडीन के पर्याप्त उपयोग के बारे में जागरुकता और आयोडीन की कमी के दुष्परिणामों की जानकारी देना है। शरीर में आयोडीन की कमी से घेंघा सहित कई बीमारियां हो जाती हैं। नमक की अहमियत तो सब जानते हैं लेकिन लोगों को यह नहीं पता होगा कि आयोडीन भी शरीर में निश्चित मात्रा में ही होनी चाहिए। साथ ही बहुत कम लोग यह जानते हैं कि तेज आंच से खाना बनाने से आयोडीन उड़ जाता है।  इसलिए सब्जी या दाल पकाने के बाद उसमें नमक डाला जाए और गैस बंद करके उस बर्तन को ढक दिया जाए तो आयोडीन उसमें रह जाता है। शरीर में थायराइड हार्मोन नामक रसायन बनाने के लिए निश्चित मात्रा में आयोडीन की आवश्यकता होती है। थायराइड हार्मोन आपके मेटाबॉलिज्म और शरीर के अन्य जरूरी कामों को नियंत्रित करता है। शरीर में आयोडीन की कमी से थायराइड ग्रंथि का असामान्य रूप से विस्तार हो सकता है, जिसे घोंघा रोग के रूप में जाना जाता है।  इसके अलावा हृदय संबंधी बीमारी, बच्चों में मानसिक स्वास्थ्य की समस्याएं जैसे अवसाद और याददाश्त में कमी, पेरीफेरल नर्व का डैमेज होना, म

T20 WC, WI vs IRE: वेस्टइंडीज ने दिया 147 रन का लक्ष्य, आयरलैंड ने की तूफानी शुरुआत

Image
  दो बार की पूर्व चैंपियन वेस्टइंडीज और आयरलैंड (Ireland) आमने-सामने हैं। आज जो भी टीम यह मैच जीतेगी वो टी20 विश्व कप 2022 के सुपर-12 में पहुंच जाएगी। वेस्टइंडीज ने टी20 विश्व कप 2022 में ग्रुप स्टेज में अब तक 2 मैच खेले हैं। उसमें से एक में उसे जीत और एक में हार मिली है। आयरलैंड ने भी 2 में से एक में जीत हासिल की है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 146 रन बनाए। वेस्टइंडीज की ओर ब्रैंडन किंग 6 चौके और एक छक्के की मदद से 48 गेंद में 62 रन बनाकर नाबाद पारी खेली। जबकि ओडियन स्मिथ ने 12 गेंद में नाबाद 19 रन बनाए। जोहानसन चार्ल्स 18 गेंद में 24 रन बनाकर आउट हुए। आयरलैंड (Ireland) की ओर से गैरेथ डेलानी ने 4 ओवर में 16 रन देकर 3 विकेट लिए। सिमी सिंह ने 2 ओवर में 11 रन दिए और एक विकेट भी झटका। जबकि बैरी मैककार्थी भी एक विकेट लेने में सफल रहे। वहीं आयरलैंड ने 147 रनों का पीछा करते समय तूफानी शरुआत की है। दोनों सलामी बल्लेबाजों के बीच पहले विक्रेट के लिए 73 रनों की साझेदारी हुई। पॉवरप्ले में आयरलैंड ने बिना विकेट खोये 64 रन बना डाले। हालांकि व

धनतेरस पर सर्वार्थ सिद्धि योग में करें सोने-चांदी की खरीददारी, मां लक्ष्मी का मिलेगा आशीर्वाद

Image
  धनतेरस का पर्व 23 अक्टूबर (रविवार) को मनाया जाएगा। धनतेरस के दिन सोने-चांदी की चीजों को सर्वार्थ सिद्धि योग में खरीदना काफी शुभ माना जाता है और इसमें सभी सिद्धियों का वास होता है। सर्वार्थ सिद्धि योग को सबसे बड़ा मुहूर्त माना जाता है। धनतेरस का त्योहार नरक चतुर्दशी ( छोटी दिवाली ) से एक दिन पहले आता हैं। इस दिन माता लक्ष्मी, कुबेर और धनवंतरी की भी पूजा होती हैं। धनतेरस को धनत्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता हैं। धनतेरस के दिन लोग सोने, चांदी के सिक्के, आभूषण और बर्तनों की खरीदारी करते हैं। इस दिन सोने,चांदी के आभूषण या सिक्के खरीदना काफी शुभ होता है। माना जाता है कि ऐसा करने से माता लक्ष्मी और भगवान कुबेर का आशीर्वाद प्राप्त होता है और घर में कभी भी पैसों की कमी नहीं होती हैं। सर्वार्थ सिद्धि का शुभ मुहूर्त इस साल सर्वार्थ सिद्धि योग 23 अक्टूबर को सुबह 6 बजकर 31 मिनट से शुरू होगा और दोपहर 2 बजकर 34 मिनट पर समाप्त होगा। इस मुहूर्त में राहुकाल का कोई असर नहीं पड़ता है। धनतेरस पर्व का महत्व शास्त्रों के अनुसार समुद्र मंथन के समय भगवान धन्वंतरि इसी दिन अपने हाथों में अमृत का कलश ल

Diwali 2022: दीपावली पर प्रियजन को उपहार में न दें ये चीजें, उठाना पड़ सकता है नुकसान

Image
                                                                           इस साल दीपावली का पर्व 24 अक्टूबर को मनाया जाएगा। दीपावली का त्योहार हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को मनायी जाती है। दीपावली पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय के प्रतीक स्वरूप मनाया जाता है। इस दिन सभी लोग अपने सगे-सम्बन्धियों को  दीपावली   का   उपहार देते हैं। हिंदू परम्परा में यह चलन काफी लम्बे समय से चलता आ रहा है। तो अगर आप इस दीपावली अपने सगे-सम्बन्धी या मित्र को कोई खास उपहार देना चाहते हैं तो इन बातों का खास ध्यान रखें। ज्योतिष शास्त्र में कुछ चीजों को उपहार में देने की मनाही की गयी है। कहा जाता है कि इन चीजों को उपहार में देने में व्यक्ति को नुकसान उठाना पड़ सकता है। कभी गिफ्ट न करें चप्पल या जूते दीपावली के पर्व पर कभी भी किसी प्रियजन को जूते-चप्पल उपहार में न दें। ऐसा करने से घर की सुख-समृद्धि चली जाती है। ऐसा माना जाता है कि उपहार में जूते-चप्पल देने से हम अपना भाग्य भी दूसरे को सौंप देते है। जूते-चप्पल उपहार में देने से घर की आर्थिक स्थिति भी खराब हो सकती है। कांच की वस्तुएं द

Diwali 2022: 23 अक्टूबर से शुरू होंगे दीपावली के पंच पर्व, जानें इनकी सही तिथियां

Image
  दीपावली के त्योहारों की श्रृंखला जल्द ही शुरू होने वाली है। हालांकि दीपावली कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को मनाई जाती है , किन्तु पर्वां की श्रृंखला नवरात्र के साथ ही आरम्भ हो जाती है। दीपावली को पंच पर्व भी कहा जाता है। दीपावली पर्व की श्रृंखला धनतेरस से आरम्भ होकर भाई दूज या यम द्वितीया के साथ समाप्त होती है। पंच पर्वों में पहले दिन धनतेरस, नरक चौदस या काली चौदस अथवा छोटी दीपावली भी कहा जाता है। इसके बाद दीपावली का पर्व आता है। दीपावली के अगले दिन गोवर्धन पूजा व पंच पर्व के अंतिम दिन भाई दूज का पर्व मनाया जाता है। जानें पंच पर्वो की तिथियां इस बार नरक चौदस या छोटी दीपावली व दीपावली एक ही दिन मनाए जाएंगे। दीपावली के अगले दिन गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जाता है, किन्तु इस बार दीपावली के अगले दिन भी अमावस्या तिथि और सूर्य ग्रहण होने के कारण गोवर्धन पूजा दीपावाली के दूसरे दिन यानि 26 अक्टूबर को मनाया जाएगा। भाई दूज का पर्व 27 अक्टूबर को मनाने के साथ पंच पर्वों की श्रृंखला का समापन होगा। इस वर्ष कार्तिक माह की अमावस्या तिथि 24 और 25 अक्टूबर दोनों दिन पड़ रही है। लेकिन 25 अक्टूबर

भारत विरोधी बयान देना पड़ा भारी, ब्रिटेन में भारतीय मूल की गृह मंत्री सुएला ने दिया इस्तीफा

Image
  ब्रिटेन के वित्त मंत्री क्रासिंस्की क्वार्टेंग को हटाने के बाद भारतीय मूल की गृह मंत्री सुएला ब्रेवरमैन के इस्तीफा देने से प्रधानमंत्री लिज ट्रस बैकफुट पर आ गई हैं। ट्रस ने पहली बार संसद के पहले सत्र में भाग लेने के दौरान संसद में कार्यकाल के दौरान की गयी गलतियां स्वीकार कीं। ट्रस जब संसद में बोल रही थीं तो कुछ सांसदों ने इस्तीफा देने की मांग की। रिपोर्टों के मुताबिक, सुएला ब्रेवरमैन ने बुधवार को घोषणा की। इससे पहले सुएला ब्रेवरमैन ने आव्रजन संबंधी टिप्पणी में कहा था कि सबसे बड़ी संख्या में भारतीय, अपनी वीजा अवधि समाप्त होने के बाद भी ब्रिटेन में रुके रहते हैं। 43 दिन पहले बनी थी गृहमंत्री हालांकि ब्रेवरमैन ने सरकार छोड़ने के अपने फैसले पर स्थिति स्पष्ट नहीं की है, लेकिन रिपोर्टों में कहा जा रहा है कि उन्होंने सरकार से इस्तीफा दे दिया है। ब्रेवरमैन भी ब्रिटिश पीएम की रेस में थीं। भारतीय मूल की ब्रेवरमैन के पिता गोवा और मां तमिल हैं। लिज ट्रस की सरकार में ब्रेवरमैन को 43 दिन पहले ही गृह मंत्री नियुक्त किया गया था। इससे पहले ब्रेवरमैन की बुधवार को प्रधानमंत्री ट्रस के साथ बैठक हुई

ब्लैक साड़ी में Shehnaaz Gill के राॅयल लुक को देख फैंस बोले ‘Gorgeous Queen’

Image
  बिग बॉस 13 से देश के सभी दिलों की धड़कन बन चुकी अभिनेत्री शहनाज गिल एक बार फिर ट्रेडिशनल इंडियन लुक में नजर आईं। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल शहनाज गिल का यह वीडियो निर्माता रमेश तौरानी के घर पर आयोजित दीवाली का पार्टी का है। पार्टी में शहनाज गिल का लुक काफी एट्रेक्टिव है। शहनाज गिल ने ब्लैक कलर की साड़ी पहनी हुई है। साथ ही कानों में सिंपल ईयररिंग्स और हाथों में कंगन पहने हुए हैं। बालों को पोनी कर उन्होंने अपने लुक को पूरा किया है। वहीं एक अन्य तस्वीर में वह अभिनेता विक्की कौशल के साथ पोज देती हुई नजर आयीं। शहनाज का ये इंडियन लुक काफी सुर्खियां बटोर रहा है और उनके चाहने वाले उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर शहनाज की इस वीडियो पर कमेंट करते हुए यह यूजर ने लिखा कि ‘ हमारी गार्जियस क्वीन ’। वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि ‘ काले रंग में शाही राजकुमारी । शहनाज गिल उनके इस वीडियो पर किस, फायर, हार्ट जैसे इमोजी भी शेयर कर रहे हैं। शहनाज गिल के अभिनय की बात करें तो वह जल्द ही सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई, किसी की जान’ में नजर

बिग स्क्रीन पर नोटी बिनोदिनी की भूमिका में दिखेंगी कंगना रनौत, अगले साल शुरू होगी शूटिंग

Image
  बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत प्रदीप सरकार द्वारा निर्देशित एक आगामी फिल्म में प्रसिद्ध बंगाली थिएटर अभिनेत्री बिनोदिनी दासी की भूमिका निभाती नजर आएंगी, जिन्हें पेशेवर रूप से नोटी बिनोदिनी के रूप में जाना जाता है। नोटी बिनोदिनी भारत में रंगमंच संस्कृति के विकास में एक प्रमुख खिलाड़ी थीं। अपने 12 साल के करियर के दौरान उन्होंने गिरीश चंद्र घोष के मार्गदर्शन में सीता, द्रौपदी, राधा, आयशा, कैकेयी, मोतीबीबी और कपालकुंडला सहित 80 से अधिक भूमिकाएँ निभाईं। सबसे खास बात यह है कि वह अपनी आत्मकथा लिखने वाली पहली दक्षिण एशियाई थिएटर अभिनेत्रियों में से एक थीं। इस बारे में कंगना ने कहा कि मैं प्रदीप सरकार की बहुत बड़ी प्रशंसक हूं और इस अवसर के लिए बहुत खुश हूं। साथ ही यह प्रकाश कपाड़िया के साथ मेरा पहला सहयोग होगा और मैं कुछ लोगों के साथ इस उल्लेखनीय यात्रा का हिस्सा बनकर पूरी तरह रोमांचित हूं। इस मेगा-बजट फिल्म को अभी तक कोई नाम नहीं दिया गया है। फिल्म प्रकाश कपाड़िया द्वारा लिखी गई है, जिनके पास तानाजी- द अनसंग वॉरियर, पद्मावत, देवदास और ब्लैक जैसी फिल्में हैं। कंगना के अगले साल की शुरूआत में प

Congress President - मल्लिकार्जुन खड़गे बने कांग्रेस के नए अध्यक्ष

Image
  कांग्रेस पार्टी में 24 साल के बाद गांधी परिवार से बाहर का कोई व्यक्ति पार्टी की कमान संभालने जा रहा है। लंबे इंतजार के बाद कांग्रेस को आज अपना पूर्णकालिक नया अध्यक्ष मिल गया है। 80 साल के कांग्रेस के दिग्गज नेता मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) कांग्रेस के नए अध्यक्ष चुने गए हैं। खड़गे ने सीधे मुकाबले में शशि थरूर को भारी मतों से हराया। मल्लिकार्जुन खड़गे को 7897 वोट मिले, जबकि शशि थरूर को महज 1072 वोट मिले। हालांकि कांग्रेस की ओर से अभी इसका आधिकारिक ऐलान होना बाकी है। उधर थरूर ने ट्वीट करके हार स्वीकार कर ली है। शशि थरूर ने खड़गे (Mallikarjun Kharge) को जीत की बधाई दी। थरूर ने ट्वीट करते हुए कहा कि “ये काफी सम्मान और बड़ी जिम्मेदारी की बात है। मैं खड़गे जी के लिए उनके इस काम में सफलता की कामना करता हूं।” इसके अलावा खड़गे ने उन्हें मिले समर्थन को लेकर भी कांग्रेस नेताओं को धन्यवाद दिया। वहीं कांग्रेस मुख्यालय के बाहर खड़गे की जीत का जश्न शुरू हो गया है। खड़गे के समर्थक ढोल नगाड़ों के साथ उनकी जीत को जश्न माना रहे हैं। 24 साल में ऐसा पहली बार हुआ है जब गांधी परिवार

ट्रेडिशनल इंडियन लुक में अप्सरा की तरह नजर आयीं एक्ट्रेस शहनाज गिल

Image
  अभिनेत्री शहनाज गिल सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती हैं और अपनी क्यूट स्माइल और बेहतरीन अदायगी से अपने फैंस के दिलों पर हमेशा राज करती है। हाल ही में सोशल मीडिया पर शहनाज गिल का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह ट्रेडिशनल इंडियन लुक में किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही हैं। वीडियो में देख उनके फैंस एक बार फिर उन पर अपना दिल हार बैठे हैं। वीडियो में शहनाज ने सिल्वर और गोल्ड कलर की कांजीवरम साड़ी में दिखायी दे रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने हैवी ज्वेलरी कैरी किया हुआ था। बालों में जूड़ा बनाकर उसमें सफेद फूलों का गजरा लगाया हुआ है। वीडियो में शहनाज गिल के किलर पोज देखने लायक है। शहनाज गिल की इस वीडियो को सोशल मीडिया यूजर काफी पसंद कर रहे हैं और अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। यूजर इस वीडियो पर किस, हार्ट, फायर, टचवुड जैसे इमोजी भी शेयर कर रहे हैं। बात करें शहनाज गिल के वर्कफ्रंट की तो वह जल्द ही सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई, किसी का जान’ में नजर आयेंगी। इसके साथ ही उनके पिटारे में कई और भी फिल्में हैं।

बंगाल की खाड़ी में फिर बन रहा चक्रवात, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Image
  भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को कहा कि 23 या 24 अक्टूबर के आसपास पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र सप्ताहांत तक चक्रवात ( Cyclone ) में बदल सकता है। आईएमडी के भुवनेश्वर केंद्र ने एक बयान में कहा कि सोमवार को दक्षिण अंडमान सागर और पड़ोस के ऊपर बना चक्रवाती ( Cyclone ) परिसंचरण अब उत्तरी अंडमान सागर और पड़ोस पर बना हुआ है। इसके प्रभाव से अगले 48 घंटों के दौरान दक्षिण-पूर्व और इससे सटे पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी पर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। सिस्टम के पश्चिम-उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने और 22 अक्टूबर की सुबह मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक डिप्रेशन में केंद्रित होने की संभावना है। 23-24 अक्टूबर को बारिश की संभावना  मौसम केंद्र ने भविष्यवाणी की है कि इसके बाद पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती तूफान में और तेज होने की संभावना है। कोई बड़ा मौसम नहीं होगा लेकिन 23 अक्टूबर की सुबह तक ओडिशा में अलग-अलग बारिश की गतिविधि की संभावना है। आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि मौजूदा मौसम प्रणाली क

पटाखे नहीं, परम्परागत ढंग से दीपावली मनाता है झारखंड का जनजातीय व मूलवासी समाज

Image
  दीप पर्व दीपावली वैसे तो देश ही नहीं, विदेशों में भी मनाई जाती है लेकिन झारखंड के जनजातीय और मूलवासियों में इसको मनाने की परम्परा कुछ अलग ही है। खूंटी, गुमला, लोहरदगा, सिमडेगा सहित अन्य जिलों में चार दिनों का दीपोत्सव होता है। कार्तिक महीने की कृष्ण त्रयोदशी से कार्तिक शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि तक दीपावली मनाई जाती है। त्रयोदशी से ही लोग घरों में दीप जलाकर पूजा-अर्चना करते हैं। इस दिन को धनतेरस भी कहा जाता है। हाल के दिनों में धनतेरस के दिन बर्तन सहित अन्य सामान की खरीदारी करने का प्रचलन बहुत बढ़ गया है। पहले गांव-देहात में यह परम्परा नहीं थी। लोग सिर्फ झाड़ू की ही खरीदारी करते थे लेकिन अब हिंदू तो क्या, दूसरे समुदाय के लोग भी धनतेरस के दिन खरीदारी करना शुभ मानने लगे और बर्तन आदि खरीदते हैं। दिवाली के एक दिन पहले लोग मंदिरों और अन्य देव स्थलों पर दीप जलाने के बाद घरों में दीये जलते हैं। जनजातीय समाज में दी जाती है बलि – जनजातीय समाज के अलावा कुछ गैर आदिवासी समाज में दिवाली की रात मुर्गे की बलि देने की परम्परा है। रात को लोग गोशाला में पूजा-अर्चना के बाद मुर्गे की बलि देत

Dhanteras 2022: धनतेरस के दिन इस बार बन रहा बेहद शुभ योग, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

Image
  कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन धनतरेस का पर्व मनाया जाता है। इस वर्ष धनतेरस का पर्व 23 अक्टूबर को मनाया जाएगा। धनतेरस को भगवान धन्वंतरी की जयंती के रूप में भी मनाया जाता है। मान्यता है कि इसी दिन समुद्र मन्थन के समय भगवान धन्वन्तरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे, इसलिए इस तिथि को धनतेरस या धनत्रयोदशी के नाम से जाना जाता है। इस दिन मां लक्ष्मी , भगवान कुबेर की भी पूजा की जाती है। मान्यता है कि धनतेरस के नई वस्तुएं सोना , चांदी , कपड़े , वाहन , बर्तन आदि खरीदना काफी शुभ होता है। धनतेरस का शुभ मुहूर्त हिन्दू पंचांग के अनुसार कार्तिक मास में त्रयोदशी तिथि 22 अक्टूबर को शाम 6.02 से शुरू हो रही है और इसका समापन अगले दिन 23 अक्टूबर को शाम 6.03 पर होगा। इस दिन प्रदोष काल शाम 5.52 मिनट से रात 8.24 तक रहेगा और वृषभ काल शाम 7.10 से रात 9.06 तक रहेगा। धनतेरस के दिन त्रिपुष्कर योग, इंद्र योग का निर्माण हो रहा है। इन सभी योग में पूजा करना शुभ माना जाता है। धनतेरस का महत्व मान्यता है कि समुद्र मंथन के दौरान जब भगवान धन्वन्तरि प्रकट हुए थे तो उनके हाथों में अमृत से भरा कलश

Malnutrition is a big problem in India, 97 crore population does not get nutritious food

Image
  The children of today are the future of tomorrow.  But in the future, they will be able to discharge their responsibilities towards the country and society only when their childhood is healthy.  Malnutrition remains a serious problem in India .  According to statistics, more than 33 lakh children are suffering from malnutrition due to the non-availability of adequate food in the country.  Of these, more than 17 lakh children are severely malnourished SAMs. A United Nations report states that after the Corona period, many countries of the world are facing food shortages.  The report 'The State of Food Security and Nutrition in the World 2022' is shocking.  According to this report, in the year 2021, 768 million people in the world will be malnourished, of which 224 million are Indians.  Due to malnutrition, the youth of the country are suffering from many diseases.  At the same time, the report states that more than 97 crore population in India is unable to afford nutritio

Magician OP Sharma: महान जादूगर ओपी शर्मा का निधन, दुनिया के रंगमंच से ‘गायब’ हो गया जादू

Image
  जादूगर ओपी शर्मा दुनिया के मशहूर जादूगर ओपी शर्मा का शनिवार देर रात निधन हो गया। उत्तर प्रदेश के कानपुर के रहने वाले 76 वर्षीय ओपी शर्मा बीते कुछ माह से बीमार थे और कानपुर स्थित भूतबंगला में रह रहे थे। अपने जादुई हाथों के लिए मशहूर ओपी शर्मा देश के विभिन्न हिस्सों के साथ दुनिया के कई देशों में शो कर चुके थे। ओपी शर्मा ने अपनी जिंदगी में 34 हजार से ज्यादा जादू के शो किए। उन्होंने अपना आखिरी शो कोरोना के आने से पूर्व आगरा में सितम्बर 2019 में किया था। वह अक्सर कहते रहते थे मैं रहूं या न रहूं जादू चलता रहेगा । उन्होंने राजनीति में भी अपनी किस्मत आजमाई, हालांकि उन्हें वहां पर सफलता नहीं मिल सकी। ओपी शर्मा समाजवादी पार्टी के टिकट पर कानपुर की गोविंदनगर विधानसभा सीट से चुनाव भी लड़ चुके थे । बता दें कि ओपी शर्मा मूल रूप से बलिया के रहने वाले थे। वह कानपुर में स्मॉल आर्म्स फैक्ट्री में कम करने आए थे और यहीं से फिर जादूगर बन गए। उनके परिवार में पत्नी, तीन बेटे और एक बेटी है। ओपी शर्मा के छोटे बेटे सत प्रकाश शर्मा भी जादू दिखाते हैं। वे जूनियर ओपी शर्मा कहे जाते हैं। उनके बड़े बेटे प्रेम

Womens Asia Cup 2022: भारत ने श्रीलंका को आठ विकेट से हराकर सातवीं बार जीता एशिया कप का खिताब

Image
  हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारत महिला टीम ने श्रीलंका को 8 विकेट से हराकर एशिया कप 2022 का खिताब अपने नाम कर लिया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज करने उतरी श्रीलंकाई टीम भारतीय गेंदबाजों को आगे टीक नहीं सकी और 20 ओवर में नौ विकेट पर 65 रन ही बना पायी। भारत की ओर से रेणुका सिंह ने तीन जबकि राजेश्वरी गायकवाड़ और स्नेह राणा ने दो-दो विकेट लिये। छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने स्मृति मंधाना की विस्फोटक नाबाद 51 रनों की पारी से यह मुकाबला 9वें ओवर में ही जीत लिया। जबकि कप्तान हरमनप्रीत कौर 11 रन बनाकर नाबाद रहीं। इसी के साथ ही भारत ने सातवीं बार महिला एशिया कप अपने नाम किया। इससे पहले मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। श्रीलंकाई टीम को उनका यह फैसला भारी पड़ गया। श्रीलंकाई बल्लेबाजों की भारतीय गेंदबाजों के आगे एक न चली और टीम ने केवल 9 रनों पर कप्तान चमारी अट्टापट्टू (06), हर्षिता माडवी (01) अनुष्का संजीवनी (02) और हसिनी परेरा (00) के रूप में चार विकेट खो दिये। श्रीलंकाई टीम के विकेट खोने का सिलसिला यहीं पर नहीं रूका और टीम ने 16 ओवर मे

पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

Image
  ‘ मिसाइल मैन ’ के नाम से मशहूर वैज्ञानिक और देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ( Dr. APJ Abdul Kalam ) की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। पीएम मोदी ने एक वैज्ञानिक और एक राष्ट्रपति के रूप में देश के लिए किए गए उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने समाज के हर वर्ग के साथ तालमेल बिठाकर काम किया। गृह मंत्री अमित शाह ने भी पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम को श्रद्धांजलि देते कहा कि डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम जी ने राष्ट्रपति के रूप में देश का गौरव बढ़ाया। वैज्ञानिक के रूप में अपने ज्ञान व सामर्थ्य से देश को सशक्त बनाया और राष्ट्रवादी नागरिक के रूप में आदर्श स्थापित किये। उनकी जयंती पर उन्हें नमन करता हूं और युवाओं से उनके विचारों को पढ़ने का आग्रह करता हूं। 15 अक्टूबर 1931 में हुआ था मिसाइल मैन का जन्म बता दें कि पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम ( Dr. APJ Abdul Kalam ) का जन्म 15 अक्टूबर, 1931 को तमिलनाडु के रामेश्वरम में हुआ था। उन्होंने अपने जीवन के शुरुआती वर्षों में विज्ञान और भौतिकी का अध्ययन किया। अपने व्यावहारिक व्याख्यानों से वि

दिवाली के समय लग रहा है सूर्य ग्रहण, जानें 24 या 25 अक्टूबर को कब मनायी जाएगी दीपावली

Image
  हिंदू धर्म में दीपावली पर्व का विशेष महत्व है। यह अधर्म पर धर्म की विजय के प्रतीक स्वरूप मनाया जाना वाला खास पर्व है। यह पर्व कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। इस बार दीपावली पर्व की तिथि को लेकर थोड़ा असमंजस की स्थिति बनी हुई है। दीपावली पर्व के दौरान ही अमावस्या तिथि को सूर्य ग्रहण भी लग रहा है। ऐसे में लोगों को दीपावली और गोवर्धन पूजा की तिथि को लेकर संशय बरकरार है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार ग्रहण के दौरा कोई भी मांगलिक कार्य शुभ नहीं माना जाता है। ऐसे में हम आपको बताते हैं कि इस साल दीपावली का पर्व कब मनाया जाएगा । इसके उपरांत इसी दिन दोपहर बाद 4 बजकर 30 मिनट से अमावस्या लग जाएगी, तो रात को दीपावली मना सकते हैं। इसमें दीपदान व श्रीलक्ष्मी-गणेश पूजन किया जा सकता है। दूसरे दिन सूर्य ग्रहण के कारण अन्नकूट व गोवर्धन न करके इसके दूसरे दिन 26 अक्टूबर में करना शुभ रहेगा। धर्मशास्त्र में ग्रहण काल में कोई भी शुभ कार्य वर्जित माना गया है। इस साल दीपावली 24 अक्टूबर को मनाई जाएगी और इसके दूसरे दिन चूंकि सूर्य ग्रहण पड रहा है, इस कारण 25 अक्टूबर को गोवर्धन पूज

Shehnaaz Gill ने गाया फिल्म ‘हमारी अधूरी कहानी’ का ये इमोशनल साॅन्ग

Image
  पंजाबी इंडस्ट्री से लेकर बाॅलीवुड तक का सफर तय करने वाली अभिनेत्री शहनाज गिल अक्सर सोशल मीडिया पर छायी रहती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरों और वीडियोज पर यूजर जमकर प्यार भी लुटाते हैं। हाल ही में शहनाज ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपने चाहने वालों के साथ साझा किया है। इस वीडियो में वह फिल्म ‘ हमारी अधूरी कहानी’ का साॅन्ग ‘ हा हंसी बन गये ’ गाती हुई नजर आ रही है। वीडियो को देखकर यह साफ लग रहा है कि वह इस गाने के माध्यम से किसी अपने को बहुत ज्यादा मिस कर रही हैं। साॅन्ग को गाते समय उनके चेहरे के भाव साफ बता रहे हैं कि वह आज भी किसी को दिल से भूला नहीं पायी हैं और उसे हर समय याद करती हैं। सोशल मीडिया पर शहनाज का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और उनके चाहने वाले वीडियो पर जमकर प्यार लूटा रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर इस वीडियो हार्ट, स्माइल, फायर जैसे इमोजी भी शेयर कर रहे हैं। साथ ही शहनाज गिल की आवाज की भी जमकर तारीफ कर रहे हैं। शहनाज गिल के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म ‘किसी का भाई, किसी की जान’ से बाॅलीवुड डेब्यू करने जा रही है। इस फिल्म में अभिनेता सलमान खान भी न

Aaj Ka Panchang 14 October 2022

Image
  पंचांग के माध्यम से समय एवं काल की सटीक गणना होती है। पंचांग पांच अंगों तिथि, वार, नक्षत्र, करण और योग से मिलकर बना है। इन सबके समावेश से ही किसी भी दिन की शुभ मुहूर्त की गणना की जाती है। दैनिक पंचांग में सूर्योदय, सूर्यास्त का समय, शुभ मुहूर्त, राहुकाल, नक्षत्र, करण, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदू मास एवं पक्ष आदि के बारे में पता चलता है। 14 अक्टूबर 2022 दिन शुक्रवार को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है। आज सूर्योदय प्रातः 05.41 बजे और सूर्यास्त 06.31 बजे होगा। आज का पंचांग इस प्रकार है। सूर्य अयन-दक्षिणायन विक्रम संवत- 2079 शक संवत-1944 सम्वत्सर-आनंद दिशाशूल-पश्चिम ऋतु-शरद नक्षत्र-रोहिणी योग-व्यतीपात करण-कौलव चंद्रराशि-वृष सूर्यराशि-कन्या राहुकाल प्रातःकाल 10.30 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक। विशेष पर्व रोहिणी व्रत।

Hijab: हिजाब बैन पर सुप्रीम कोर्ट के जजों की अलग-अलग राय, अब बड़ी बेंच करेगी सुनवाई, जारी रहेगा प्रतिबंध

Image
  कर्नाटक में हिजाब (Hijab) पर लगा बैन फिलहाल जारी रहेगा। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को कर्नाटक सरकार के 5 फरवरी के आदेश को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर एक खंडित फैसला सुनाया। कर्नाटक सरकार ने प्री-यूनिवर्सिटी कॉलेजों में कक्षाओं के अंदर हिजाब (Hijab) पहनने पर रोक लगाई है। न्यायमूर्ति हेमंत गुप्ता और न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया की पीठ ने यह फैसला सुनाया। न्यायमूर्ति गुप्ता ने कर्नाटक सरकार के बैन को बरकरार रखा और कर्नाटक हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ अपील खारिज कर दी। हालांकि न्यायमूर्ति धूलिया ने सभी अपीलों को स्वीकार कर लिया और कर्नाटक हाई कोर्ट के फैसले को रद्द कर दिया। न्यायमूर्ति धूलिया ने कहा कि मेरे फैसले का मुख्य जोर यह है कि विवाद के लिए आवश्यक धार्मिक प्रथा की पूरी अवधारणा जरूरी नहीं है और हाई कोर्ट ने गलत रास्ता अपनाया। न्यायमूर्ति धूलिया ने कहा, यह ( हिजाब पहनना ) पसंद का मामला है, न ज्यादा और न ही कम। उन्होंने कहा कि मैंने 5 फरवरी के सरकारी आदेश को रद्द कर दिया है और प्रतिबंध हटाने का आदेश दिया है। न्यायमूर्ति धूलिया ने कहा कि उनके दिमाग में ये बात थी कि क्या हम एक छात्रा

Hardik Birthday: 29 साल के हुए पांड्या, पत्नी नताशा ने लुटाया प्यार, खिलाड़ियों ने दी बधाई

Image
  टीम इंडिया के स्टार हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या मंगलवार (11 अक्तूबर) को 29 साल के हो गए। 2016 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले हार्दिक आगामी टी20 वर्ल्ड कप में भारत के ट्रंप कार्ड सबित होंगे। वह टूर्नामेंट के लिए इन दिनों ऑस्ट्रेलिया में है। सूरत में जन्मे हार्दिक पांड्या की शुरूआत से ही क्रिकेट में काफी दिलचस्पी थी उनके पिता भी उन्हें कई बार मैच दिखाने ले जाया करते थे। उन्हें पढ़ाई लिखाई में कोई इंटरेस्ट नहीं था। उनके पिता हिमांशु पंड्या ने दोनों भाइयों की कुशलता और क्रिकेट के प्रति उनकी दिवानगी को देख अपना बिजनेस सूरत से बड़ौदा शिफ्ट करने का फैसला कर लिया, ताकि वह अपने बेटों को अच्छा प्रशिक्षण दिला सकें। हार्दिक पांड्या के जन्मदिन पर विराट कोहली , केएल राहुल , दिनेश कार्तिक और ऋषभ पंत समेत टीम इंडिया के कई खिलाड़ियों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है । विराट ने उन्हें स्टार बताया तो राहुल ने बड़ा खिलाड़ी। तो वहीं कार्तिक ने हार्दिक को हैंडसम हंक बताया। जबकि हार्दिक के भाई व क्रिकेटर क्रुणाल पांड्या ने उनके लिए एक भावुक वीडियो शेयर किया। इसमें उनके हार्दिक