Posts

Showing posts with the label #Mahakaal #ujjain #mahakaaltemple #mpnews #mpnewsupdate

Mahakal Lok Ujjain: महाकाल लोक के लोकार्पण पर होंगे कई कार्यक्रम, इन 3 मंदिरों में होगी विशेष सजावट

Image
  मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकाल लोक (Mahakal Lok) का 11 अक्टूबर को पीएम नरेंद्र मोदी लोकार्पण करेंगे। इसी उपलक्ष्य मे जिलेभर के मंदिरों व घाटों पर विशेष सजावट व कार्यक्रम होंगे। इसमें पवित्र व ऐतिहासिक नगरी महेश्वर के नर्मदा घाट व मंदिरों में कई कार्यक्रम होंगे। प्रसिद्ध पर्यटन और ऐतिहासिक नगरी के रूप में महेश्वर की अपनी एक अलग पहचान है। यहां नर्मदा घाट, मंदिरों और स्थापत्य कला आधारित संरचनाएं, महेश्वरी साड़ी तथा नगर की ऐतिहासिकता अनुपम है। आगामी 11 अक्टूबर को महेश्वर के नर्मदा घाट और नगर के तीन मंदिरों पर विशेष कार्यक्रम आयोजित होंगे। तीन मंदिरों में भवानी माता मंदिर, राजराजेश्वर और पंढरीनाथ मंदिर में आयोजन होंगे। जनसम्पर्क अधिकारी पुष्पेन्द्र वास्कले ने जानकारी देते हुए बताया कि इसी दिन प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी 11 अक्टूबर को उज्जैन में महाकाल लोक का लोकार्पण करेंगे। महाकाल लोक (Mahakal Lok) के लोकार्पण को खरगोन जिले में भी मंदिरों को सजाया जाएगा तथा अन्य आयोजन होंगे। भवानी माता मंदिर यह मंदिर नगर के बस स्टैंड के पास माहेश्वरी नदी के किनारे पर स्थित है। पुराणों में इस