Posts

Showing posts with the label #Diwali #Depawali #Diwalifestival #bhaidooj #HinduReligion #SriRam #Chotidiwali #lordram

Diwali 2022: 23 अक्टूबर से शुरू होंगे दीपावली के पंच पर्व, जानें इनकी सही तिथियां

Image
  दीपावली के त्योहारों की श्रृंखला जल्द ही शुरू होने वाली है। हालांकि दीपावली कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को मनाई जाती है , किन्तु पर्वां की श्रृंखला नवरात्र के साथ ही आरम्भ हो जाती है। दीपावली को पंच पर्व भी कहा जाता है। दीपावली पर्व की श्रृंखला धनतेरस से आरम्भ होकर भाई दूज या यम द्वितीया के साथ समाप्त होती है। पंच पर्वों में पहले दिन धनतेरस, नरक चौदस या काली चौदस अथवा छोटी दीपावली भी कहा जाता है। इसके बाद दीपावली का पर्व आता है। दीपावली के अगले दिन गोवर्धन पूजा व पंच पर्व के अंतिम दिन भाई दूज का पर्व मनाया जाता है। जानें पंच पर्वो की तिथियां इस बार नरक चौदस या छोटी दीपावली व दीपावली एक ही दिन मनाए जाएंगे। दीपावली के अगले दिन गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जाता है, किन्तु इस बार दीपावली के अगले दिन भी अमावस्या तिथि और सूर्य ग्रहण होने के कारण गोवर्धन पूजा दीपावाली के दूसरे दिन यानि 26 अक्टूबर को मनाया जाएगा। भाई दूज का पर्व 27 अक्टूबर को मनाने के साथ पंच पर्वों की श्रृंखला का समापन होगा। इस वर्ष कार्तिक माह की अमावस्या तिथि 24 और 25 अक्टूबर दोनों दिन पड़ रही है। लेकिन 25 अक्टूबर