Posts

Diwali 2022: दीपावली पर प्रियजन को उपहार में न दें ये चीजें, उठाना पड़ सकता है नुकसान

Image
                                                                           इस साल दीपावली का पर्व 24 अक्टूबर को मनाया जाएगा। दीपावली का त्योहार हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को मनायी जाती है। दीपावली पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय के प्रतीक स्वरूप मनाया जाता है। इस दिन सभी लोग अपने सगे-सम्बन्धियों को  दीपावली   का   उपहार देते हैं। हिंदू परम्परा में यह चलन काफी लम्बे समय से चलता आ रहा है। तो अगर आप इस दीपावली अपने सगे-सम्बन्धी या मित्र को कोई खास उपहार देना चाहते हैं तो इन बातों का खास ध्यान रखें। ज्योतिष शास्त्र में कुछ चीजों को उपहार में देने की मनाही की गयी है। कहा जाता है कि इन चीजों को उपहार में देने में व्यक्ति को नुकसान उठाना पड़ सकता है। कभी गिफ्ट न करें चप्पल या जूते दीपावली के पर्व पर कभी भी किसी प्रियजन को जूते-चप्पल उपहार में न दें। ऐसा करने से घर की सुख-समृद्धि चली जाती है। ऐसा माना जाता है कि उपहार में जूते-चप्पल देने से हम अपना भाग्य भी दूसरे को सौंप देते है। जूते-चप्पल उपहार में देने से घर की आर्थिक स्थिति भी खराब हो सकती है। कांच की वस्तुएं द

Diwali 2022: 23 अक्टूबर से शुरू होंगे दीपावली के पंच पर्व, जानें इनकी सही तिथियां

Image
  दीपावली के त्योहारों की श्रृंखला जल्द ही शुरू होने वाली है। हालांकि दीपावली कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को मनाई जाती है , किन्तु पर्वां की श्रृंखला नवरात्र के साथ ही आरम्भ हो जाती है। दीपावली को पंच पर्व भी कहा जाता है। दीपावली पर्व की श्रृंखला धनतेरस से आरम्भ होकर भाई दूज या यम द्वितीया के साथ समाप्त होती है। पंच पर्वों में पहले दिन धनतेरस, नरक चौदस या काली चौदस अथवा छोटी दीपावली भी कहा जाता है। इसके बाद दीपावली का पर्व आता है। दीपावली के अगले दिन गोवर्धन पूजा व पंच पर्व के अंतिम दिन भाई दूज का पर्व मनाया जाता है। जानें पंच पर्वो की तिथियां इस बार नरक चौदस या छोटी दीपावली व दीपावली एक ही दिन मनाए जाएंगे। दीपावली के अगले दिन गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जाता है, किन्तु इस बार दीपावली के अगले दिन भी अमावस्या तिथि और सूर्य ग्रहण होने के कारण गोवर्धन पूजा दीपावाली के दूसरे दिन यानि 26 अक्टूबर को मनाया जाएगा। भाई दूज का पर्व 27 अक्टूबर को मनाने के साथ पंच पर्वों की श्रृंखला का समापन होगा। इस वर्ष कार्तिक माह की अमावस्या तिथि 24 और 25 अक्टूबर दोनों दिन पड़ रही है। लेकिन 25 अक्टूबर

भारत विरोधी बयान देना पड़ा भारी, ब्रिटेन में भारतीय मूल की गृह मंत्री सुएला ने दिया इस्तीफा

Image
  ब्रिटेन के वित्त मंत्री क्रासिंस्की क्वार्टेंग को हटाने के बाद भारतीय मूल की गृह मंत्री सुएला ब्रेवरमैन के इस्तीफा देने से प्रधानमंत्री लिज ट्रस बैकफुट पर आ गई हैं। ट्रस ने पहली बार संसद के पहले सत्र में भाग लेने के दौरान संसद में कार्यकाल के दौरान की गयी गलतियां स्वीकार कीं। ट्रस जब संसद में बोल रही थीं तो कुछ सांसदों ने इस्तीफा देने की मांग की। रिपोर्टों के मुताबिक, सुएला ब्रेवरमैन ने बुधवार को घोषणा की। इससे पहले सुएला ब्रेवरमैन ने आव्रजन संबंधी टिप्पणी में कहा था कि सबसे बड़ी संख्या में भारतीय, अपनी वीजा अवधि समाप्त होने के बाद भी ब्रिटेन में रुके रहते हैं। 43 दिन पहले बनी थी गृहमंत्री हालांकि ब्रेवरमैन ने सरकार छोड़ने के अपने फैसले पर स्थिति स्पष्ट नहीं की है, लेकिन रिपोर्टों में कहा जा रहा है कि उन्होंने सरकार से इस्तीफा दे दिया है। ब्रेवरमैन भी ब्रिटिश पीएम की रेस में थीं। भारतीय मूल की ब्रेवरमैन के पिता गोवा और मां तमिल हैं। लिज ट्रस की सरकार में ब्रेवरमैन को 43 दिन पहले ही गृह मंत्री नियुक्त किया गया था। इससे पहले ब्रेवरमैन की बुधवार को प्रधानमंत्री ट्रस के साथ बैठक हुई

ब्लैक साड़ी में Shehnaaz Gill के राॅयल लुक को देख फैंस बोले ‘Gorgeous Queen’

Image
  बिग बॉस 13 से देश के सभी दिलों की धड़कन बन चुकी अभिनेत्री शहनाज गिल एक बार फिर ट्रेडिशनल इंडियन लुक में नजर आईं। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल शहनाज गिल का यह वीडियो निर्माता रमेश तौरानी के घर पर आयोजित दीवाली का पार्टी का है। पार्टी में शहनाज गिल का लुक काफी एट्रेक्टिव है। शहनाज गिल ने ब्लैक कलर की साड़ी पहनी हुई है। साथ ही कानों में सिंपल ईयररिंग्स और हाथों में कंगन पहने हुए हैं। बालों को पोनी कर उन्होंने अपने लुक को पूरा किया है। वहीं एक अन्य तस्वीर में वह अभिनेता विक्की कौशल के साथ पोज देती हुई नजर आयीं। शहनाज का ये इंडियन लुक काफी सुर्खियां बटोर रहा है और उनके चाहने वाले उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर शहनाज की इस वीडियो पर कमेंट करते हुए यह यूजर ने लिखा कि ‘ हमारी गार्जियस क्वीन ’। वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि ‘ काले रंग में शाही राजकुमारी । शहनाज गिल उनके इस वीडियो पर किस, फायर, हार्ट जैसे इमोजी भी शेयर कर रहे हैं। शहनाज गिल के अभिनय की बात करें तो वह जल्द ही सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई, किसी की जान’ में नजर

बिग स्क्रीन पर नोटी बिनोदिनी की भूमिका में दिखेंगी कंगना रनौत, अगले साल शुरू होगी शूटिंग

Image
  बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत प्रदीप सरकार द्वारा निर्देशित एक आगामी फिल्म में प्रसिद्ध बंगाली थिएटर अभिनेत्री बिनोदिनी दासी की भूमिका निभाती नजर आएंगी, जिन्हें पेशेवर रूप से नोटी बिनोदिनी के रूप में जाना जाता है। नोटी बिनोदिनी भारत में रंगमंच संस्कृति के विकास में एक प्रमुख खिलाड़ी थीं। अपने 12 साल के करियर के दौरान उन्होंने गिरीश चंद्र घोष के मार्गदर्शन में सीता, द्रौपदी, राधा, आयशा, कैकेयी, मोतीबीबी और कपालकुंडला सहित 80 से अधिक भूमिकाएँ निभाईं। सबसे खास बात यह है कि वह अपनी आत्मकथा लिखने वाली पहली दक्षिण एशियाई थिएटर अभिनेत्रियों में से एक थीं। इस बारे में कंगना ने कहा कि मैं प्रदीप सरकार की बहुत बड़ी प्रशंसक हूं और इस अवसर के लिए बहुत खुश हूं। साथ ही यह प्रकाश कपाड़िया के साथ मेरा पहला सहयोग होगा और मैं कुछ लोगों के साथ इस उल्लेखनीय यात्रा का हिस्सा बनकर पूरी तरह रोमांचित हूं। इस मेगा-बजट फिल्म को अभी तक कोई नाम नहीं दिया गया है। फिल्म प्रकाश कपाड़िया द्वारा लिखी गई है, जिनके पास तानाजी- द अनसंग वॉरियर, पद्मावत, देवदास और ब्लैक जैसी फिल्में हैं। कंगना के अगले साल की शुरूआत में प

Congress President - मल्लिकार्जुन खड़गे बने कांग्रेस के नए अध्यक्ष

Image
  कांग्रेस पार्टी में 24 साल के बाद गांधी परिवार से बाहर का कोई व्यक्ति पार्टी की कमान संभालने जा रहा है। लंबे इंतजार के बाद कांग्रेस को आज अपना पूर्णकालिक नया अध्यक्ष मिल गया है। 80 साल के कांग्रेस के दिग्गज नेता मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) कांग्रेस के नए अध्यक्ष चुने गए हैं। खड़गे ने सीधे मुकाबले में शशि थरूर को भारी मतों से हराया। मल्लिकार्जुन खड़गे को 7897 वोट मिले, जबकि शशि थरूर को महज 1072 वोट मिले। हालांकि कांग्रेस की ओर से अभी इसका आधिकारिक ऐलान होना बाकी है। उधर थरूर ने ट्वीट करके हार स्वीकार कर ली है। शशि थरूर ने खड़गे (Mallikarjun Kharge) को जीत की बधाई दी। थरूर ने ट्वीट करते हुए कहा कि “ये काफी सम्मान और बड़ी जिम्मेदारी की बात है। मैं खड़गे जी के लिए उनके इस काम में सफलता की कामना करता हूं।” इसके अलावा खड़गे ने उन्हें मिले समर्थन को लेकर भी कांग्रेस नेताओं को धन्यवाद दिया। वहीं कांग्रेस मुख्यालय के बाहर खड़गे की जीत का जश्न शुरू हो गया है। खड़गे के समर्थक ढोल नगाड़ों के साथ उनकी जीत को जश्न माना रहे हैं। 24 साल में ऐसा पहली बार हुआ है जब गांधी परिवार

ट्रेडिशनल इंडियन लुक में अप्सरा की तरह नजर आयीं एक्ट्रेस शहनाज गिल

Image
  अभिनेत्री शहनाज गिल सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती हैं और अपनी क्यूट स्माइल और बेहतरीन अदायगी से अपने फैंस के दिलों पर हमेशा राज करती है। हाल ही में सोशल मीडिया पर शहनाज गिल का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह ट्रेडिशनल इंडियन लुक में किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही हैं। वीडियो में देख उनके फैंस एक बार फिर उन पर अपना दिल हार बैठे हैं। वीडियो में शहनाज ने सिल्वर और गोल्ड कलर की कांजीवरम साड़ी में दिखायी दे रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने हैवी ज्वेलरी कैरी किया हुआ था। बालों में जूड़ा बनाकर उसमें सफेद फूलों का गजरा लगाया हुआ है। वीडियो में शहनाज गिल के किलर पोज देखने लायक है। शहनाज गिल की इस वीडियो को सोशल मीडिया यूजर काफी पसंद कर रहे हैं और अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। यूजर इस वीडियो पर किस, हार्ट, फायर, टचवुड जैसे इमोजी भी शेयर कर रहे हैं। बात करें शहनाज गिल के वर्कफ्रंट की तो वह जल्द ही सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई, किसी का जान’ में नजर आयेंगी। इसके साथ ही उनके पिटारे में कई और भी फिल्में हैं।